17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक! YRF...

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक! YRF ने की ये अपील

6

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज के कुछ घंटे पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है। बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान आज 100 से अधिक देशों में रिलीज हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म रिलीज से पहले से ही Filmyzilla और Filmy4wap नाम की दो वेबसाइटों पर उपलब्ध है। उधर, फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की आशंका पर यशराज फिल्म्स ने दर्शकों से अपील की है कि वे सिनेमाघरों में ही फिल्म का आनंद लें।

ReadAlso;Reels के नशे में ताक पर नियम-कानून! मेट्रो में ‘मंजूलिका’ के बाद ‘मनी हाइस्ट’ की एंट्री

पठान निर्माता यश राज फिल्म्स ने प्रशंसकों से सिनेमाघरों में फिल्म देखने का आग्रह किया है। साथ ही सिनेमाहॉल से रिकॉर्ड किए गए फिल्म को देखने और वायरल न करने की गुजारिश भी की है। YRF ने ट्वीट किया, “सबसे बड़े एक्शन तमाशे के लिए तैयार हैं? सभी से विनम्र अनुरोध है कि वे किसी भी वीडियो को रिकॉर्ड करने, उन्हें ऑनलाइन शेयर करने और किसी भी तरह के स्पॉइलर देने से परहेज करें। केवल सिनेमाघरों में पठान का अनुभव करें।”