17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news shah Rukh Khan को तब सता रहा था Gauri Khan की मौत...

shah Rukh Khan को तब सता रहा था Gauri Khan की मौत का डर, सोचा था वह नहीं बचेगी

4

Shah Rukh Khan और Gauri Khan बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने उन लोगों की मदद की जो कोविड -19 का मुकाबला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर कदम पर साथ रहने वाले इस कपल की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अफवाहों और विवादों के बावजूग दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा खड़े रहे हैं। शाहरुख खान पत्नी गौरी खान को इतना प्यार करते हैं कि एक बार उन्हें खोने के डर से उनकी रूह कांप गई थी।

शाहरुख खान ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वह बेटे आर्यन को जन्म दे रही थी तब गौरी को खोने का एक डर उनके मन में थे। शाहरुख ने स्वीकारा था उन्होंने सचमुच सोचा था कि खतरनाक लेबर पेन के कारण उनकी मौत हो जाएगी। इसके बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपने माता-पिता को अस्पताल में खो दिया है, इसलिए वह अस्पताल में रहना पसंद नहीं करते। चूंकि गौरी बहुत नाजुक थी और उन्होंने उसे कभी बीमार या अस्वस्थ नहीं देखा था, इसलिए वह बहुत डर गए थे। उन्होंने कहानी सुनाई और खुलासा किया कि उन्होंने अस्पताल में गौरी को खूब सारी ट्यूब्स लगे हुए देखा तो बहुत डर गए थे। वह सिजेरियन के लिए ऑपरेशन थियेटर में उसके साथ गए और सोचा कि वह मर जाएगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब से गौरी कांप रही थी तब से उस बच्चे के बारे में भी नहीं सोच रहे थे।