17.6 C
New York
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सानिया मिर्जा के घर गूंजी किलकारियां, घर आया नन्हा मेहमान

सानिया मिर्जा के घर गूंजी किलकारियां, घर आया नन्हा मेहमान

5

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के घर गूंजी किलकारियां जी, हाँ सानिया ने बेटे को जन्म दिया। सानिया के पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपने ट्विटर पर हैंडिल इसकी जानकारी शेयर की। शोएब ने लिखा ‘मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बेटा हुआ है। सानिया ठीक है और हमेशा की तरह मजबूत भी। आपकी बधाइयों और दुआओं के लिये शुक्रिया। हम शुक्रगुजार हैं। हैशटैग बेबी मिर्जा मलिक।’’ वही सानिया और शोएब ने पहली बार प्रेग्नेंट होने की खबर 23 अप्रैल 2018 को सोशल मीडिया पर साझा की थी।सानिया मिर्जा के घर गूंजी किलकारियां, घर आया नन्हा मेहमानबता दे कि गर्भवती होने के कारण इस साल टेनिस से दूर रही सानिया ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि उसका इरादा तोक्यो ओलंपिक 2020 में वापसी का है। सानिया ने यह भी कहा था कि बच्चे का उपनाम मिर्जा मलिक होगा। उन्होंने कहा था ‘मैं आपको राज की बात बताती हूं । मेरे पति और मैने इस बारे में बात की है और हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा , उसका सरनेम मिर्जा मलिक होगा ।वही फराह खान ने भी एक एनिमेटेड तस्वीर शेयर की है जिस पर लिखा है- Baby Mirza Malik is Here। इसी तस्वीर पर फराह का खुद का एनिमेशन भी है जिस पर उन्होंने लिखा है- मैं खाला बन गई हूं।
साथ ही बता दें कि साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। इससे पहले वे साल 2009 में अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई कर चुकी थीं, हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई थी।