17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को सेशन कोर्ट ने इस...

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को सेशन कोर्ट ने इस बात से किया मुक्त…

7

 बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर के सेशन कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने अभिनेता सलमान खान को हर बार विदेश यात्रा पर जाने से पहले कोर्ट की अनुमति लेने से मुक्त कर दिया है। सलमान के वकील एच.एम. सारस्वत ने कहा, “अब सलमान खान को विदेश जाने के लिए हर बार कोर्ट की मंजूरी नहीं मांगनी पड़ेगी।”

सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने कहा, “हमने विदेश यात्रा पर जाने पर हर बार अदालत से मंजूरी लेने से सलमान खान को स्थायी छूट की मांग वाला आवेदन दायर किया था। अब अदालत ने अनुरोध स्वीकार कर लिया।”सारस्वत ने आगे कहा,”लेकिन, उन्हें यात्रा के समय की अवधि, तारीख, कहां जा रहे हैं, रुकने का स्थान, यात्रा कार्यक्रम की जानकारी अदालत को देनी होगी।” आपको बता दें कि बचाव पक्ष ने सत्र अदालत में ऐसी ही एक याचिका दायर कर जमानत की शर्तो के उस आदेश को बदलने की मांग की थी जिसके अनुसार खान को विदेश जाने के लिए हर बार अदालत की अनुमति मांगनी पड़ती है। बता दें कि सोशन कोर्ट काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा के खिलाफ अपील सुन रही है।

गैर करने वाली बात है कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रहे हैं। ‘भारत’ में सलमान खान एक बार फिर से कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ ही सलमान खान गोवा में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के लॉन्चिंग इवेंट में धमाल मचाते दिखाई दिए थे।

यदि आप मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-

यह भी देखें-