17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime रूस-यूक्रेन महायुद्ध: कीव में हुई बमबारी में रूसी पत्रकार की मौत

रूस-यूक्रेन महायुद्ध: कीव में हुई बमबारी में रूसी पत्रकार की मौत

7

रूस-यूक्रेन का युद्ध लगातार आज अपने 29वें दिन में पहुंच गया है। अमेरिका सहित दुनियाभर के देश इस युद्ध पर विराम लगाने के प्रयासों में जुटे हैं। इसी बीच कीव से इस पूरे महायुद्ध को कवर कर रही ओक्साना बौलिना नाम की रूसी समाचार की पत्रकार की गोलीबारी के दौरान मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स से यह जानकारी मिली है। दो अन्य रूसी पत्रकार भी गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि मास्को यूक्रेनी राजधानी पर कब्जा करने में असमर्थ रहा है।

बुधवार को एक बयान में वेबसाइट के हवाले से कहा गया कि द इनसाइडर की पत्रकार ओक्साना बौलिना की संपादकीय कार्य के दौरान कीव में गोली लगने से मौत हो गई। वह रूसी सैनिकों द्वारा राजधानी के पोडॉल्स्क जिले में की गई गोलाबारी के बाद हुई तबाही का रात में फिल्मांकन कर रही थी। बयान में कहा गया है कि एक अन्य नागरिक भी मारा गया है, और उनके साथ आए दो और लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वेबसाइट ने आगे कहा कि हम यूक्रेन में युद्ध को कवर करना जारी रखेंगे, जिसमें आवासीय क्षेत्रों की अंधाधुंध गोलाबारी जैसे रूसी युद्ध अपराध शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप नागरिकों और पत्रकारों की मौत हो रही है। और वही 24 फरवरी को रूस-युक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से कई पत्रकारों की ड्यूटी के दौरान मौत हो चुकी है। 24 फरवरी से रूसी मिसाइल हमलों के बाद राजधानी में 87 आवासीय भवनों को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।