17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood रेमो डिसूजा की बढ़ी मुसीबतें, गाजियाबाद कोर्ट ने जारी किया वारंट

रेमो डिसूजा की बढ़ी मुसीबतें, गाजियाबाद कोर्ट ने जारी किया वारंट

4

  बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर एवं डायरेक्टर रेमो डिसूजा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गाजियाबाद जिला न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। रेमो डिसूजा पर गाजियाबाद कोर्ट में एक व्यक्ति के साथ 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप का मामला चल रहा है। सुनवाई के दौरान गैरहाजिर रहने पर गाजियाबाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है, पूरा मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाले सतेंद्र त्यागी नामक युवक ने रेमो डिसूजा पर 5 करोड रुपए के गबन का आरोप लगाया है।

सतेंद्र त्यागी के मुताबिक फिल्मों में पैसा लगाने के नाम पर उनसे तकरीबन ₹5 करोड़ रुपये ठग लिए। सन 2013 में सतेंद्र त्यागी मुम्बई में ही रेमो डिसूजा से मिले और तभी पैसे भी दिए थे। सतेंद्र का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर रेमो डिसूजा ने उनपर जानलेवा हमला भी करवाया था। अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाद सन 2016 में उन्होंने कोर्ट के आदेश पर रेमो डिसूजा खिलाफ मुक़दमा लिखवाया।

जिसकी सुनवाई गाजियाबाद जिला न्यायालय में चल रही थी। सुनवाई के दौरान तयशुदा तारीखों पर रेमो डिसूजा के ना पहुंचने से नाराज कोर्ट ने आखिरकार उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया, जल्द ही गाजियाबाद पुलिस गाजियाबाद से मुंबई के लिए रवाना होगी देखना खासा दिलचस्प होगा कि रेमो डिसूजा की गिरफ्तारी कब होती है।