17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news विपक्ष के भारत बंद पर बोले रविशंकर प्रसाद, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार के हिसाब...

विपक्ष के भारत बंद पर बोले रविशंकर प्रसाद, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार के हिसाब से तेल के दाम होते हैं तय

7

देश में बढ़ती हुई पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर सोमवार को कांग्रेस और राजनीतिक दलों ने भारत बंद पर बीजेपी ने निशाना साधा है। केन्द्रिय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम करना हमारी सरकार के हाथ में नहीं है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार के हिसाब से तेल के दाम तय होते हैं. पेट्रोल के दाम बढ़ने में सरकार का हाथ नहीं है।

 

रविशंकर प्रसाद ने बिहार के जहानाबाद में बंद समर्थकों द्वारा एंबुलेंस रोके जाने की वजह से 2 साल की एक बच्ची की मौत हुई है। जिसके लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

 

 

वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी पार्टियों के भारत बंद को बेअसर करार दिया है। उन्होंने कहा, भारत आज बंद नहीं है बल्कि वो आगे बढ़ता जा रहा है और विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी महागठबंधन का यह बुलबुला जल्दी ही फूट जाएगा।

 

 

विपक्ष द्वारा बुलाए गए भारत बंद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा और नीति नहीं है इसलिए वो भारत बंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान विपक्ष को सदबुद्धि दे।