17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की शादी की प्री-वेडिंग पार्टी की PICS देखीए...

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की शादी की प्री-वेडिंग पार्टी की PICS देखीए यहा…..

2

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्य 11 फरवरी को अभिनेता-उद्योगपति विशागन वनंगमुदी से दूसरी शादी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी से पहले इन्होंने प्री-वेडिंग पार्टी रखी, जो चेन्नई में स्थित राघवेंद्र कल्याण मंडप्पम में आयोजित किया गया। अब इस प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सौंदर्या और उनके होने वाले पति विशागन की जोड़ी काफी जम रही है।

हालही, में सौंदर्या ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि वह दूसरी शादी करने जा रही हैं। सौंदर्या ने इससे पहले उद्योगपति अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी की थी और 2017 में तलाक देकर अलग हो गए। उनका वेद नाम का एक बेटा है।

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने 2016 में तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। इनकी शादी को सात साल हो चुके थे और 2017 में दोनों की सहमति से तलाक हुआ। कुछ समय पहले अपनी शादी के बारे में सौंदर्या ने कहा था, ‘धनुष और मेरे पापा की लाइफस्टाइल एक जैसी है। मेरी बहन को शादी के बाद ज्यादा मुश्किल नहीं हुई थी। लेकिन मुझे तीन साल बाद भी काफी दिक्कतें आ रही थीं और मैं अभी तक एडजस्ट ही कर रही थी क्योंकि अश्विन का लाइफस्टाइल एकदम अलग है।’

बताया जा रहा है कि, दोनों के परिवार इस शादी को बचाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन सौंदर्या नहीं मानी उन्होंने तलाक करने का मन बना लिया था।

ग्राफिक्स डिजायनर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली सौंदर्या ने ‘बाबा’, ‘मजा’, ‘संदाकोझी’ और ‘शिवाजी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं विशागन ने 2018 में तमिल फिल्म ‘वंजागर उलागम’ के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

यदि आप भी मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-