17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पटरी में दरार के चलते रेल संचालन हुआ प्रभावित

पटरी में दरार के चलते रेल संचालन हुआ प्रभावित

5

पड़ोसी जिले रायगढ़ में करजत स्टेशन के पास पटरी में दरार आने के चलते सोमवार सुबह मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर उपनगरीय सेवाएं 20-30 मिनट तक प्रभावित रहीं। एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर भीवपुरी और करजत स्टेशन के बीच दरार का पता चला।

इसके बाद मध्य रेलवे के उप नगरीय नेटवर्क पर करीब आधा घंटे तक आवाजाही रोक दी गई। बाद में, उस स्थान पर सीमित गति से सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया। इसके चलते उप नगरीय और बाहरी स्टेशनों की रेल का संचालन प्रभावित हुआ।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘ करजत और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल/ठाणे के बीच रेल करीब आधे घंटे देरी से पहुंचीं।