17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी हुए राहुल जौहरी

यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी हुए राहुल जौहरी

12

#MeToo के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी ने वापस कार्यभार संभाल लिया है। तीन सदस्यीय जांच समिति से आरोपमुक्त होने के बाद राहुल ने कहा पिछले छह सप्ताह उनकी जिंदगी का ‘सबसे मुश्किल’ समय था।  यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी हुए राहुल जौहरी जौहरी ने कहा, ‘मैं अपने कार्यालय में लौट आया हूं और सभी सहयोगियों ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया। पिछले डेढ़ महीने मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी कठिन रहे हैं। मैं चाहूंगा की जो मैंने झेला है वैसा किसी के साथ ना हो।’ ऐसी भी खबरें आई थीं कि जौहरी ने इन आरोपों के बाद इस्तीफा सौंप दिया है, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ अफवाह करार दिया।
 यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी हुए राहुल जौहरी राहुल ने कहा कि इस्तीफा वाली बात पूरी तरह गलत है। मैंने अपना कामकाज संभाल लिया है और संस्था के सीईओ के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाऊंगा। बीसीसीआई के इस सीईओ ने कहा कि जांच आयोग के समक्ष जब वह पेश हुए तो उन्हें परिवार का भी पूरा साथ मिला। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी सीमा और दोनों बेटे मेरी कानूनी टीम के साथ बैठे थे। वे मेरे बचाव का हिस्सा थे। अगर मुझे परिवार और दोस्तों का साथ नहीं मिला होता तो मेरे लिए मानसिक तौर पर यह लड़ाई लड़ना मुश्किल होता। मुझे हमेशा से भगवान पर भरोसा था कि मैं इस मामले में पाक साफ होकर निकलूंगा।