17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पुष्कर धामी ने हरक सिंह रावत पर की बड़ी कार्रवाई, मंत्रिमंडल से...

पुष्कर धामी ने हरक सिंह रावत पर की बड़ी कार्रवाई, मंत्रिमंडल से किया बर्खास्त

1

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार रात को राज्य के मंत्री हरक सिंह रावत को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से बीजेपी विधायक हरक सिंह रावत को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

विधानसभा चुनाव में टिकटों को लेकर नेताओं में नाराजगी अब खुलकर सामने रही है। इसके साथ ही नेताओं के दल-बदल का दौर भी लगातार जारी है। भाजपा ने 2016 में कांग्रेस से बगावत कर आए हरक सिंह रावत को पार्टी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त कर दिया है। उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरक सिंह रावत को पार्टी और मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाए जाने की पुष्टि की है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि टिकटों को लेकर भी पार्टी से उनकी नाराजगी चल रही थी। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कोर ग्रुप की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत ने पार्टी से दो टिकट मांगे थे। पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पार्टी विरोधी बयानों को लेकर हरक सिंह रावत चर्चा में आ गए थे। पार्टी विरोधी बयानों के चलते हरक सिंह रावत पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल हरक सिंह रावत कोर ग्रुप की मीटिंग में भी नहीं पहुंचे थे। हरक सिंह की नाराजगी दो टिकटों को लेकर थी। उत्तराखंड कोर ग्रुप की बैठक में सभी 70 सीटों पर चर्चा हुई। कोर ग्रुप का सदस्य होने के बावजूद हरक सिंह मीटिंग में नहीं आए। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि हरक सिंह नाराज हैं।