spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news लोकप्रिय कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन, PM मोदी ने जताया...

लोकप्रिय कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

39

लोकप्रिय कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का रविवार की देर रात निधन हो गया है. उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. पंडित बिरजू महाराज का असल नाम बृजमोहन मिश्रा था. उनके पोते स्वहरांश मिश्रा ने फेसबुक पोस्टक के जरिये उनके निधन की जानकारी दी है. उन्होने रविवार देर रात 12:15 बजे और 12:30 बजे के बीच सांस लेने में तकलीफ हुई. इसके बाद उन्हें में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बचाया नहीं जा सका. उनके निधन से संगीत प्रेमियों सहित बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।