17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news निक-प्रियंका की शादी से मचा बवाल, सलमान ने प्रियंका संग काम नहीं...

निक-प्रियंका की शादी से मचा बवाल, सलमान ने प्रियंका संग काम नहीं करने की खाई कसम

5

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया है। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका और निक जोनस के रिलेशन की खबरें काफी चर्चाओं में हैं। पता चला है कि प्रियंका ने 18 जुलाई को अपने 36वें जन्मदिन पर लंदन में अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली है। सगाई की बात करें तो खबर है कि जोनस ने न्यूयॉर्क के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी।

सगाई के बाद दोनों बहुत खुश हैं, खबरों की मानें तो निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा उनका यह भी कहना हैं कि निक सही में प्रियंका को अपनी जिंदगी में पाकर काफी खुश हैं। वहीं अगर प्रियंका की फिल्म ‘भारत’ को लेकर बात करें तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, जिससे उनके समर्थकों चेहरे पर निराशा आ सकती है।

जी हां हम बात कर रहे है फिल्म ‘भारत’ की इस फिल्म से प्रियंका काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही थी और सलमान के साथ भी वो काफी लंबे समय बाद ही पर्दे पर नज़र आने वाली थी, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि प्रियंका ने सलमान की फिल्म भारत को अलविदा कहने का फैसला किया है। जी हां, चौंकिए मत, अली अब्बास ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रियंका अब फिल्म भारत टीम का हिस्सा नहीं हैं। अनुमान लगाया जा रहा हैं कि प्रियंका अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक के साथ जल्द ही शादी रचा सकती हैं। इसी करण उन्होंने भारत को अलविदा कर दिया है।

इस फैसले से सलमान खान भी काफी चौंक गए हैं, वहीं यह भी बता दें प्रियंका भारत के साथ-साथ फरहान अख्तर के साथ ‘द स्काई इस पिंक’ नाम की फिल्म भी शुरु करने वाली थीं लेकिन लगता है प्रियंका अब इस फिल्म को भी अलविदा ना कह दें। अब देखना यह हैं कि सलमान की भारत में किस एक्ट्रेस का जलवा देखने को मिलेगा। खबरों की मानें तो प्रियंका के इस रवैये के बाद सलमान खान उनसे काफी नाराज हो गए हैं और उन्होंने भविष्य में उनके साथ फिर कभी काम ना करने की कसम खा ली है। बाॅलीवुड में राज करने वाले सलमान अपने कमिटमेंट और गुस्से के लिए जाने जाते हैं।

अगर आप भी पत्रकारिता में दिलचस्पी रखते है तोे आए हमारे मीडिया इंस्ट्टीयूट में

यह भी देखें-