17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रियंका गांधी, कांग्रेस के लिए ‘हुकुम की रानी’ साबित होंगी-शिवसेना

प्रियंका गांधी, कांग्रेस के लिए ‘हुकुम की रानी’ साबित होंगी-शिवसेना

4

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में यह टिप्पणी की है। प्रियंका गांधी अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की तरह ‘हुकुम की रानी’ साबित हो सकती हैं। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने पर बीजेपी की सहयोगी उन्होने प्रियंका की काफी तारीफें की है।

इसमें आगे लिखा है राफेल जैसे मामले में उन्होंने (राहुल) सरकार की मुश्किले बढ़ा दी हैं लेकिन तीन राज्यों में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीनी उसका श्रेय उन्हें न देना, कुंठित प्रवृत्ति की निशानी है। सपा बसपा गठबंधन में कांग्रेस को महत्वपूर्ण स्थान नहीं मिला। लेकिन राहुल ने किसी भी तरह का हंगामा न करते हुए संयम से काम लिया।

 

राहुल ने कहा कोई बात नहीं, वह उत्तर प्रदेश की सभी सीटें लड़ेंगे। ऐसी नीति अपनाना और फिर प्रियंका को राजनीति में लाकर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने के पीछे जो योजना है उससे फायदा होगा।

शिवसेना के मुखपत्र में कहा गया है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर ‘खुद पीएम मोदी को भी उनपर बोलना पड़ा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है।‘ शिवसेना का कहना है कि, ‘प्रियंका गांधी को सक्रिय किया जाए, ये कांग्रेस को लगता होगा तो यह उनका अधिकार है। हम उनके निर्णय में दखल क्यों दें?’

शिवसेना के मुखपत्र में कहा गया है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर ‘खुद पीएम मोदी को भी उनपर बोलना पड़ा कि कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है।‘ शिवसेना का कहना है कि, ‘प्रियंका गांधी को सक्रिय किया जाए, ये कांग्रेस को लगता होगा तो यह उनका अधिकार है। हम उनके निर्णय में दखल क्यों दें?’

 

शिवसेना मुख्यपत्र में लिखा: शिवसेना ने प्रियंका गांधी की तारीफ की,प्रियंका इंदिरा गांधी की तरह हुकुम की रानी साबित हो सकती हैं

मुखपत्र में आगे लिखा है, प्रियंका गांधी को सक्रिया किया जाए ये कांग्रेस को लगता होता तो यह उनका अधिकार है। हम उनके निर्णय में दखल क्यों दें? प्रियंका इंदिरा गांधी का हूबहू रूप हैं, उनकी बोलचाल में इस तरह की झलक दिखाई देती है, इसके कारण हिंदी भाषी क्षेत्रों में कांग्रेस को जरूर लाभ मिलेगा।