17.6 C
New York
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगमनगरी प्रयागराज में देंगे महिला सशक्तिकरण का संदेश,स्वयं सहायता...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगमनगरी प्रयागराज में देंगे महिला सशक्तिकरण का संदेश,स्वयं सहायता समूहों को देंगे 1,000 करोड़ की सौगात

16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे और आज का पीएम का ये दौरा वेहद खास है,प्रयागराज में सशक्तिकरण सम्मलेन में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जिलों से करीब करीब ढाई लाख महिलाये शामिल होंगी, इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री  1,60,000 स्वयं सहायता समूहों को 72 जिले से आ रही महिलाओ के खाते में स्वयं सहायता समूहों से 1,000 करोड़ की सौगात देंगे। जिससे लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को लाभ पहुंचेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे.उत्तर प्रदेश में दो माह से भी कम समय में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसलिए पीएम का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.