17.6 C
New York
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood रिलीज से पहले प्रभास की साहो ने तोड़े कई रिकॉर्ड

रिलीज से पहले प्रभास की साहो ने तोड़े कई रिकॉर्ड

3

साउथ के बाहुबली प्रभास की फिल्म साहो ने रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। 350 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी साहो को देशभर में बड़े स्केल पर रिलीज किया जा रहा है। रिपोर्ट्स हैं कि साहो ने स्क्रीन्स शेयरिंग के मामले में बाहुबली 2 और रजनीकांत की साइंस फिक्शन 2.0 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

साहो को भारत में 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। साहो के प्रमोशनल यूनिट से जुड़े मेंबर के हवाले से स्क्रीन शेयरिंग की जानकारी बताई है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। कुछ ट्रेड रिपोर्ट्स में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि साहो भारत में पहले दिन 75 करोड़ रुपये कमा सकती है।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में साहो को 2 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स मिले हैं। अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2.0 ग्लोबली 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। वहीं प्रभास की बाहुबली 2 को दुनियाभर में 9000 स्क्रीन्स मिली थी।