राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा ‘मोदी जी देश में नफरत फैला रहे हैं’

1

हैदराबाद- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने पहले एनडीए सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस समय देश में महिलाएं अपने घर से बाहर निकलने में भी डरती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसकी जिम्मेदार एनडीए और बीजेपी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय देश में दो विचारधाराएं हैं, पहली देश को जोड़ने वाली और दूसरी देश को तोड़ने वाली। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी देश को दो हिस्सों में बांट रही है।

पीएम मोदी देश में नफरत फैला रहे हैं- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि आप उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान में जाकर देख लीजिए, वहां चारों ओर लोगों में नफरत फैली हुई है। आप उत्तर प्रदेश में ही देख लीजिए, प्रदेशवासी राम मंदिर निर्माण के लिए दो टूकों में बट गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज यूपी, एमपी में लोगों से उनका धर्म पूछा जा रहा है, आखिर इसे कैसे लोकतत्रंता कहा जा सकता है। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चारमिनार पर शनिवार को ‘राजीव गांधी सद्भावना स्मृति दिवस’ के अवसर पर जनता को संबोधित करने पहुंचे थे।

‘महिलाएं आज रात में घर से निकलने से डरती है’

राहुल गांधी ‘महिला सुरक्षा’ पर भी आए। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को रात को अपने घर से बाहर निकलने पर कई बार सोचना पड़ता है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आज बीजेपी और प्रधानमंत्री देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और एनडीए जैसे कुछ लोग उनका साथ दे रहे हैं।