17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics प्रियंका ने झाड़ू उठाया, तो योगी के मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी...

प्रियंका ने झाड़ू उठाया, तो योगी के मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी की स्वच्छता अभियान का महत्व समझने के लिए धन्यवाद

1

उत्तर प्रदेश सरकार मेें कैबिनेट मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर झाड़ू लगाने को नाटक करार देते हुए,करारा व्यंग्य किया है। उन्होंने कहा देर में ही सही लेकिन प्रियंका को झाड़ू और स्वच्छता की अहमियत पता चल गई। कम से कम इसके लिए वह धन्यवाद की पात्र हैं।

सिद्धार्थनाथ ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री के इस लोकप्रिय अभियान की महत्ता समझने में काफी देर में हो चुकी है। प्रियंका और कांग्रेस को पता होना चाहिए कि वैसे उनका ड्रामा जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। उन्होंने झाड़ू पकड़ने का नाटक तब किया है जब कांग्रेस की सारी उम्मीदों पर पहले ही झाड़ू फिर चुकी है।

अखिलेश यादव ने अपने इस ट्वीट में ऐसा क्या लिख दिया जो हो गए ट्रोल

इसके साथ ही अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि आपके बयानों में गजब का विरोधाभास है। लखीमपुर की घटना में कल तक आपको योगी सरकार का कोई एक्शन नहीं दिख रहा था। आज आपको गांवों में भाजपा के उतरते झंडे दिख रहे हैं। कल आप धृतराष्ट्र की भूमिका में नजर आए, आज संजय के रोल में।’