17.6 C
New York
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics पिपली से सिंघु बॉर्डर तक किसानों ने निकाली तिरंगा रैली, किया हिंसावादी...

पिपली से सिंघु बॉर्डर तक किसानों ने निकाली तिरंगा रैली, किया हिंसावादी प्रदर्शन

5

पिपली से सिंघु बॉर्डर तक किसानों ने निकाली तिरंगा रैली, किया हिंसावादी प्रदर्शन

15 अगस्त कल स्वतंत्रता दिवस पर किसानों ने हरियाणा, पंजाब समेत कई जगहों पर तिरंगा रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन ने कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा के पिपली गांव से लेकर दिल्ली के सिंघु बार्डर तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का आरंभ भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किया। पिपली के साथ-साथ जींद के उचाना कलां और हरियाणा के कई इलाकों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

पिपली से सिंघु बॉर्डर तक किसानों ने निकाली तिरंगा रैली, किया हिंसावादी प्रदर्शन

जींद में केंद्र सरकार के विरोध में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की अगुवाई महिला किसानों ने की। तिरंगा यात्रा में महिला किसानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रैली में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष अजय राणा, गुरजंट सिंह, हैप्पी समेत कई अन्य किसान नेता शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा पर गुरनाम सिंह चढूनी ने बीजेपी पर निधाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार हम किसानों के बारे में सोचना ही नहीं चाहती, इसलिए हम ये तिरंगा रैली निकालकर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही आपको बता दें कि कई जगहों पर तिरंगा रैली ने हिंसावादी प्रदर्शन किया। किसानों के हिंसावादी प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को किसानों पर लाठी-डंडे भरसाने पड़े।