17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics चंडीगढ़ में लगेगी किसान कचहरी, कई किसान संगठन-राजनीतिक पार्टियां होंगी शामिल

चंडीगढ़ में लगेगी किसान कचहरी, कई किसान संगठन-राजनीतिक पार्टियां होंगी शामिल

4

चंडीगढ़ में लगेगी किसान कचहरी, कई किसान संगठन-राजनीतिक पार्टियां होंगी शामिल

10 सितंबर आज हरियाणा, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा किसानों की कचहरी लगायेगा। SKM द्वारा आयोजित इस कचहरी में लगभग 22 किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही कई राजनीतिक पार्टियों को भी किसानों की इस कचहरी में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस किसान कचहरी में कांग्रेस समेत कई अन्य राजनीतिक पार्टियां शामिल होंगी, पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बीजेपी और इसकी सहायक पार्टियों को किसान कचहरी का न्यौता नहीं दिया। किसान नेताओं का कहना है कि वे भाजपा से कोई बात नहीं करना चाहते। किसान कचहरी की घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कुलवंत संधु और रुलदू सिंह मानसा ने की थी।

‘गल पंजाब दी’ मुहिम कल से शुरु

हरियाणा के करनाल और पंजाब के मोगा में प्रशासन द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज पर शिअद प्रधान ‘गल पंजाब दी’ मुहिम की शुरुआत कल 11 सितंबर से करेंगें। इस मुहिम में शिअद प्रधान सरकार पर घायल किसानों के लिए मुआवजे और करनाल के SDM आयुष सिन्हा को पद से हटाने की मांग करेंगें।

Read: Happy Ganesh Chaturthi: बप्पा की पूजा के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम! 

बहादुरगढ़ में दो आंदोलनकारी हथियार के साथ गिरफ्तार

गुरुवार को बहादुरगढ़ में दो युवकों को अवैध हरथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। ये युवक किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे थे।