17.6 C
New York
Sunday, January 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics अरुण सिंह का गहलोत सरकार पर निशाना, ‘ये किसान नहीं, गहलोत के...

अरुण सिंह का गहलोत सरकार पर निशाना, ‘ये किसान नहीं, गहलोत के समर्थक हैं’

2

अरुण सिंह का गहलोत सरकार पर निशाना, ‘ये किसान नहीं, गहलोत के समर्थक हैं’

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आज जन आशीर्वाद यात्रा के लिए जयपुर पहुंचे। राजस्थान पहुंचकर बीजेपी नेता अरुण सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में कोई किसान धरना प्रदर्शन नहीं कर रहा है, ये तो बस गिने-चुने सीएम अशोक गहलोत के समर्थक हैं। आगे उन्होंने कहा कि गहलोत जी को अपने ही राज्य की चिंता नहीं है। राज्य के बॉडर्स पर ही अपने लोगों को बिठाकर धरना दे रहे हैं। उन्हें अपने राज्य के लोगों की परेशानी नहीं दिखती। अशोक गहलोत अपनी ही जनता के लिए मुसीबत बन रहे हैं।

अरुण सिंह का गहलोत सरकार पर निशाना, 'ये किसान नहीं, गहलोत के समर्थक हैं'

बीजेपी नेता अरुण सिंह का कहना है कि कृषि कानूनों के विरोध में राज्य सरकार ने ही अपने लोगों को बॉडर्स पर बिठा रखा है। उन्हें तो इस बात की भी चिंता नहीं है कि लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में कितनी तकलीफ हो रही होगी। लोगों को किसान आंदोलन के कारण घंटों जाम में फंसा रहना पड़ रहा है।

इसके अलावा अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार अनजानें में अपना ही नुकसान कर रही है। किसान आंदोलन के कारण और घंटों जाम में फंसे रहने के डर से लोग राजस्थान की ओर आना ही नहीं चाहते। राजस्थान में कितने पयर्टक स्थल है, प्रसिद्ध मंदिर है और कितने पयर्टक हर महीने यहां आते हैं, पऱ इस आंदोलन के कारण राजस्थान में पयर्टक भी आने से डर रहे हैं।