17.6 C
New York
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics किसान कांग्रेस के साथ पका रहे खिचड़ी !

किसान कांग्रेस के साथ पका रहे खिचड़ी !

5

शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र हुड्डा से कई किसान नेताओं ने मुलाकात की है । 13 से 15 मई को राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस चिंतन शिविर के आयोजन से पहले किसानो से हुड्डा की मुलाकात के कई मायने हैं । 2023 में हरियाणा में चुनाव हैं उससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत के साथ एमएसपी और किसानो के अन्य मुद्दों को लेकर किसान कांग्रेस से एक अलग समिती के गठन की उम्मीद कर रहे हैं । कांग्रेस के चिंतन शिविर से पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने एक ड्राफ्ट भी भूपेन्द्र हुड्डा को दिया है जिसे चिंतन शिविर में रखा जाएगा । हरियाणा में चुनावो से पहले मुद्दों की तलाश कर रही कांग्रेस को किसान संगठनों से खासी उम्मीद है । केन्द्र ने तीन कृषि कानून वापस ले लिए हैं वहीं हरियाणा सरकार ने भी राज्य में किसानों पर बने केसों को वापस ले लिया है लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को बनाए रखना चाहती है।