17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh पीएम मोदी 25 फरवरी को सांस्कृतिक उत्सव ‘बरिसू कन्नड़ दिम दिमवा’ का...

पीएम मोदी 25 फरवरी को सांस्कृतिक उत्सव ‘बरिसू कन्नड़ दिम दिमवा’ का करेंगे उद्घाटन

19

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी, 2023 को सायं 5 बजे तालकटोरा स्टेडियम, दिल्ली में सांस्कृतिक उत्सव ‘बरिसू कन्नड़ दिम दिमवा’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विजन के अनुरूप ही कर्नाटक की संस्कृति, परंपराओं और इतिहास का उत्‍सव मनाने के लिए सांस्कृतिक उत्सव ‘बरिसू कन्नड़ दिम दिमवा’ का आयोजन किया जा रहा है।

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में सैकड़ों कलाकारों को नृत्य, संगीत, नाटक, कविता, इत्‍यादि के माध्यम से कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का अनुपम अवसर मिलेगा।

ReadAlso; बिल गेट्स ने भारत को बताया ‘भविष्य की उम्मीद, दुनिया के लिए उदाहरण’, कहा- हर चुनौती से निपटने में है सक्षम