17.6 C
New York
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पीएम मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड, बताया करोड़ों देशवासियों की उपलब्धि

पीएम मोदी को मिला ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड, बताया करोड़ों देशवासियों की उपलब्धि

5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यूयॉर्क में बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल गोलकीपर अवॉर्ड से नवाजा गया। पीएम मोदी को ये अवॉर्ड ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की सफलता के लिए दिया गया। पीएम मोदी ने इस अवॉर्ड को करोड़ों देशवासियों की उपलब्धि बताते हुए कहा कि ये सम्मान मेरा नहीं बल्कि 130 करोड़ भारतीयों का है, मुझे गर्व है कि मेरे देशवासियों ने स्वच्छ भारत के संकल्प को सिद्ध कर दिखाया। भारतीयों ने सिर्फ स्वच्छ भारत का संकल्प ही सिद्ध नहीं किया बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी ढाला।