17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news PM मोदी ने एक वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये के आर्डर...

PM मोदी ने एक वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये के आर्डर प्राप्त करने के लिये गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस की प्रशंसा की

18

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वित्तवर्ष 2021-22 में एक लाख करोड़ रुपये की वार्षिक खरीद अर्जित करने के लिये गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जी-ई-एम) की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि जी-ई-एम प्लेटफॉर्म विशेषकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मजबूत बनाने का काम कर रहा है तथा आर्डरों की कुल कीमत का 57 प्रतिशत इसी सेक्टर से आता है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “यह जानकर प्रसन्नता हुई कि@GeM_India ने अकेले एक वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये की कीमत के आर्डर प्राप्त किये हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में महत्त्वपूर्ण वृद्धि है। जीईएम प्लेटफॉर्म विशेषकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मजबूत बना रहा है तथा आर्डरों की कुल कीमत का 57 प्रतिशत इसी सेक्टर से आता है।”