17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नोएडा में प्ले स्कूल की दीवार गिरी, दो बच्चों की मौत चार...

नोएडा में प्ले स्कूल की दीवार गिरी, दो बच्चों की मौत चार घायल…

9

दिल्ली से सटे नोएडा से एक बुरी खबर सामने आई है। जहां शहर के सलारपुर कालोनी स्थित खजान मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छत और दीवार सोमवार की सुबह नीचे गिर गई, जिससे कई बच्चें घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद मलबे से पुलिस ने अभी तक चार बच्चों को निकाल कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया है, जिसमें दो बच्चें की मौत हो गई है। बाकी तीनों बच्चों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।नोएडा में प्ले स्कूल की दीवार गिरी, दो बच्चों की मौत चार घायल...वही पुलिस उपाधीक्षक नगर श्वेताभ पांडे ने बताया कि घटना सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की है। पुलिस और दमकल विभाग की गाडिय़ां बचाव और राहत के कार्य में लगी हैं। मलबे में और बच्चों के दबे होने की आशंका है। घटना से अभिभावकों में भय का माहौल है। सभी अपने बच्चों को खोज रहे हैं।नोएडा में प्ले स्कूल की दीवार गिरी, दो बच्चों की मौत चार घायल...सीओ ने बताया कि स्कूल के पास में ही खाली पड़े एक भूखंड में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसकी वजह से वहां गड्ढा खोदा गया था। ऐसा लगता है कि इसी वजह से स्कूल की दीवार व छत गिरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि हादसे के समय बच्चे घाट की दीवार पर खड़े थे। करीब एक दर्जन बच्चे दीवार पर आ जा रहे थे। इतने बच्चों का बोझ पडने से दीवार दरकने लगी। अंत में दीवार ढह गई। हालांकि इस बात की भी आशंका है कि घाट के नीचे की जमीन खोखली होने से दीवार गिरी।