17.6 C
New York
Monday, April 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है चंडीगढ़ का विकास-...

मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है चंडीगढ़ का विकास- विनोद तावड़े

8

चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन और अरूण सूद एवं सभी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।

चंडीगढ़ में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यकारणी बैठक में प्रतिभाग किया बैठक में प्रदेश के अन्य कार्यकारणी सदस्य भी शामिल हुए। महामंत्री विनोद तावड़े ने कर्यकर्ताओं से बातचीत करतें हुए आपस में सामंजस्य बनाकर एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी। उन्होंने विकास के संदर्भ में बात करते हुए कई योजनाओ की भी चर्चा की।उन्होने पीएम नरेंद्र मोदी की आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाई और उनके नेतृत्व में हुए कार्य की सराहना भी कि। और मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही।

महामंत्री ने ट्वीट कर कहा की जिस तरह भाजपा हरियाणा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, उम्मीद है की मोदी की अगुवाई में सभी प्रदेश साथ मिलकर प्रगति की ओर गतिशील हो पाएंगे उन्होंने कहा चंडीगढ़ और भाजपा का एक विशेष रिश्ता है! चंडीगढ़ वासियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता कटिबद्ध हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि चंडीगढ़ वासियों के सपनों को सच करने के प्रति संकल्पित भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हो पूरी क्षमता से कार्य करेंगे। साथ ही बैठक में हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन और अरूण सूद विशेष रुप से शामिल हुए।