17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood एक बार फिर डांसिंग फिल्म में नजर आ सकते है वरूण धवन….

एक बार फिर डांसिंग फिल्म में नजर आ सकते है वरूण धवन….

3

बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर्स में से एक वरुण धवन के हिस्से एक और डांस पर आधारित फिल्म लग गई है। अमेरिका में मुंबई के हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की दमदार जीत पर फिल्म की कहानी को दर्शाया जाएगा। इससे पहले  वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर ABCD 2 की कहानी भी  हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की डांस जर्नी पर फिल्माई गई थी। इसमें वरुण ने किंग युनाइटेड ग्रुप के लीडर सुरेश मुकुंद का किरदार निभाया था।

दरअसल, किंग युनाइटेड ग्रुप ने कुछ वक्त पहले ही अमेरिकन रिएलिटि शो ‘वर्ड ऑफ डांस’ में विजेता का खिताब जीता था। इस जीत से रातों रात किंग युनाइटेड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत फेमस हुए थे। इनकी इसी आकर्षक जीत में दिलचस्पी दिखाते हुए बॉलीवुड के नामी प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इस जीत के पाछे की कहानी को पर्दे पर उतारने की सोचा है।

शैलेंद्र सिंह ने बॉलीवुड को मकड़ी, डोर, फिर मिलेंगे और कॉरपोरेट जैसी उम्दा फिल्में दी हैं। फिलहाल निर्माता शैलेंद्र ने किंग युनाइटेड ग्रुप के राइट्स ले लिए हैं और साथ की साथ फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर भी काम चालू कर दिया है। शैलेंद्र सिंह द्वारा निर्मित इस फिल्म में वरुण सुरेश मुकुंद की भूमिका में एक बार फिर नजर आएंगे।