17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, केन्‍द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एथलेटिक्स, वॉलीबॉल...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, केन्‍द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल का करेगा आयोजन

17

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त, 2022 को, केन्‍द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और खेल बोर्ड पुरुषों और महिलाओं के लिए हॉकी, एथलेटिक्स (100 मीटर), वॉलीबॉल और बास्केटबॉल का आयोजन करेगा।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त, 2022 को, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के तहत एक पंजीकृत सोसायटी केन्‍द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और खेल बोर्ड विनय मार्ग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

1. हॉकी (पुरुष और महिला)

2. एथलेटिक्स 100 मीटर (पुरुष और महिला)

3. वॉलीबॉल (पुरुष और महिला)

4. बास्केटबॉल (पुरुष और महिला)

नई दिल्ली में तैनात भारत सरकार के सभी सिविलियन कर्मचारियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित प्रपत्र विधिवत भरने के साथ 29.8.2022 को सुबह 9 बजे विनय मार्ग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में रिपोर्ट करेंगे। प्रतिभागियों को टीमों में बांटा जाएगा। विजेता और उपविजेता को मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वह भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक थे और उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए।

कर्मचारियों की निम्नलिखित श्रेणियां इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं.

रक्षा सेवाओं/अर्ध सैन्य संगठनों/ केन्‍द्रीय पुलिस संगठन/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बीएसएस-/आईटीबीपी/एनएसजी आदि के वर्दीधारी कर्मी। स्वायत्त निकायों/उपक्रमों/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/निगमों के कर्मचारी भले ही प्रशासनिक रूप से केन्‍द्रीय मंत्रालयों द्वारा नियंत्रित हों। कैजुअल/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी। अस्थायी ड्यूटी पर कार्यालयों से जुड़े कर्मचारी।