17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news उत्तर रेलवे को मिला 2,000 मास्क का पहला आर्डर

उत्तर रेलवे को मिला 2,000 मास्क का पहला आर्डर

3

उत्तर रेलवे को 2,000 मास्क की आपूर्ति के लिए पहला ऑर्डर हासिल हुआ है। यह किफायती मास्क कर्मचारियों की वर्दी वाले कपड़े से बना है और इसे धोया भी जा सकता है। यह मास्क नारंगी रंग में भी उपलब्ध हैं। रेलवे पटरियों का रखरखाव करने वाले कर्मचारी (ट्रैकमैन) ड्यूटी पर इसी रंग के कपड़े पहनते हैं।

दिल्ली का एक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर रेलवे का पहला ग्राहक है और उसे मंगलवार को मास्क की पहली खेप मिली। सरकार ने सार्वजनिक स्थानों और कार्यस्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। बाजार मूल्य 7.50 रुपये के मुकाबले यह मास्क 5.94 रुपये में आता है और यह आने वाले दिनों में मास्क की बढ़ती मांग को पूरा कर सकता है।

इसकी खूबी है कि इसका इस्तेमाल कई बार किया जा सकता है जबकि अन्य साधारण मास्क को हर उपयोग के बाद हटाना पड़ता है जिससे वह महंगा साबित होता है। रेलवे के लिए प्राथमिकता अपने कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करना है, इसलिए जोन द्वारा बनाए गए मास्क को सबसे पहले अपने 1.3 लाख कर्मचारियों के बीच वितरित किया जाएगा।