17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ताश के पत्तों की तरह ढह गया नोएडा का ट्विन टावर, धमाकों...

ताश के पत्तों की तरह ढह गया नोएडा का ट्विन टावर, धमाकों से कुछ ही सेकेंड में स्वाहा

6

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नोएडा में सुपरटेक ट्विन टावर को गिरा दिया गया. इसके लिए 3700 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया. धमाके के बाद पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया।

नोएडा के सेक्टर 93 में सुपरटेक ट्विन टावर ध्वस्त हो गया है. इसे गिराने में 3700 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कई दिनों की मेहनत के बाद ये पूरा सिस्टम तैयार हुआ था. टावर के गिरते ही धूल का गुबार पूरे इलाके में फैल गया है. एक धमाका होते ही नोएडा के ट्विन टावर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। कुछ ही सेंकड में 32 मंजिला इमारत मिट्टी में तब्दील हो गई।

इसके ध्वस्तीकरण के लिए करीब 9640 छेद में 3700 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया गया था। मौके पर पुलिस से लेकर एनडीआरएफ, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं। वहीं वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पानी के टैंकर मौजूद हैं जिनसे पानी का छिड़काव किया जा रहा है। एंटी स्मॉग गन भी लगाई गई हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही बंद है। इसे करीब 4 बजे खोला जाएगा।

सुपरटेक ट्विन टावर को ध्वस्त करने के लिए 3700 किलो विस्फोटक को रिमोट से ब्लास्ट किया गया. इसके लिए कंट्रोल रूम से अधिकारियों की देखरेख में विस्फोट के लिए बटन दबाया गया. ट्विन टावर के आसपास का पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है. 800 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नोएडा सेक्टर 93 में तैनात किया गया है. प्रशासन ने पहले ही पूरे इलाके में एडवाइजरी जारी करके आसपास की सोसाइटी को खाली करा लिया था।