17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news रुद्रपुर के सिडकुल ब्रिटानिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

रुद्रपुर के सिडकुल ब्रिटानिया फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

14

रुद्रपुर स्थित ब्रिटानिया कंपनी में रात करीब 2:00 बजे ब्रिटानिया कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन कंपनी का भारी नुकसान हुआ है।

सिडकुल में बिस्कुट बनाने वाली ब्रिटानिया कंपनी में देर रात भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ की टीम ने जाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी विकराल थी की पल भर में फैक्ट्री के गोदाम, दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में लिया. दमकल के एक दर्जन से अधिक वाहन और कंपनियों के निजी वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे हैं. करीब सात घंटे की मशक्कत के बावजूद भी और आग बुझ नहीं सकी। वहीं आग लगने से फैक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पंतनगर सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्ट्री में अचानक आग लगने से फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। आग इतनी विकराल थी की पल भर में फैक्ट्री के गोदाम, दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में लिया. दमकल के एक दर्जन से अधिक वाहन और कंपनियों के निजी वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. वहीं आग लगने से फैक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।