17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news NHRC के मुताबिक साल 2021-22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में लगभग 2,152...

NHRC के मुताबिक साल 2021-22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में लगभग 2,152 लोगो की अब मौत हो चुकी हैं

3

एजेंसी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक में साल 2021-22 में फरवरी तक न्यायिक हिरासत में 2,152 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा भी 155 लोगों की मौत पुलिस हिरासत में हुई है।

भारत में लंबे समय से पुलिस सुधार को लेकर चल रही चर्चा के बीच में एक आंकड़ा भी अभी जारी हुआ है जिसके मुताबिक में भारत में हर रोज ही हिरासत में 6 लोगों की मौत होती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग कमीशन का डाटा पेश किया जिसमें बताया गया है कि एक साल में कितने लोगों की पुलिस हिरासत में मौत हुई है। NHRC की रिपोर्ट के मुताबिक में साल 2021-22 के बीच में न्यायिक हिरासत में 2,152 लोगों की मौत हुई जबकि 155 लोगों की मौत पुलिस कस्टडी में हुई है। इसका मतलब ये हुआ है कि हिरासत में हर रोज 6 लोगों की मौत हो रही है।

न्यायिक हिरासत में मौत के मामले में यूपी सबसे आगे है जहां पर 448 लोगों की न्यायिक हिरासत में मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 129 लोगों की मौत पुलिस हिरासत में हुई है। नेशनल कैंपेन एगेंस्ट टॉर्चर की रिपोर्ट के मुताबिक में साल 2019 के आंकड़ों से तुलना की जाए तो 2019 में हर दिन ही 5 लोगों की मौत हिरासत में होती थी।