17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news वोटरों के पास चप्पल लेकर पहुंचे नेताजी, कहा- काम न करुं तो...

वोटरों के पास चप्पल लेकर पहुंचे नेताजी, कहा- काम न करुं तो इसी चप्पल से पीटना

10

तेलंगाना में वोट मांगने के लिए एक प्रत्याशी ने ऎसा अनोखा तरीका अपनाया हैं, जिसे सुनकर कर शायद आप हैरान हो जाएगें, कि कैसे एक प्रत्याशी जो वादा पूरा न करने पर चप्पल से खुद की पिटाई की बात कर रहे हैं।

वोटरों के पास चप्पल लेकर पहुंचे नेताजी, कहा- काम न करुं तो इसी चप्पल से पीटनाबता दें कि, तेलंगाना की कोरातला विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे अकुला हनुमंत मतदाताओं से अनोखे तरीके से वोट मांग रहे हैं। वह मतदाताओं के घर-घर जाकर एक चप्पल दे रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि जीतने के बाद अगर वह उनके वादों पर खरे न उतरें तो उन्हें इसी चप्पल से पीटा जाए।वोटरों के पास चप्पल लेकर पहुंचे नेताजी, कहा- काम न करुं तो इसी चप्पल से पीटनावहीं अकुला हनुमंत का वीडियो इलाके में खूब वायरल हो रहा है। क्षेत्र के लोग इसे सोशल मीडिया में जमकर शेयर कर रहे हैं।
अकुला हनुमंत ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि लोग मुझे वोट देंगे और जीतने के बाद मैं अपने वादे पर खरा भी उतरूंगा। यही वजह है मैं लोगों के घर-घर जाकर वोट मांग रहा हूं और उन्हें यह विश्वास दिला रहा हूं कि जनता से किए वादे मैं पूरा करूंगा।