17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर के थ्रो...

पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर के थ्रो के साथ शानदार जीत दर्ज की

12

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में दमदार प्रदर्शन करते हुए 88.16 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ नीरज ने दो साल में अपना पहला डायमंड लीग खिताब हासिल किया।

पहले ही प्रयास में शानदार रिकॉर्ड थ्रो कर नीरज ने मुकाबले पर पकड़ मजबूत कर ली और प्रतियोगिता में एंडरसन पीटर्स तथा जूलियन वेबर को पीछे छोड़ दिया। इस जीत के साथ उन्होंने न केवल अपना दबदबा कायम किया, बल्कि इस साल दोहा लेग में वेबर से मिली हार का बदला भी ले लिया।

नीरज चोपड़ा के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स में से एक हैं।