17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home राज्य उत्तर प्रदेश बूथों पर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, गोरखपुर में 4496 रिक्त पदों पर...

बूथों पर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, गोरखपुर में 4496 रिक्त पदों पर मतदान कल

6

गोरखपुर में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव में 12 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जिला प्रशासन की ओर से मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को बूथों पर पहुंच जाएंगी। ग्राम पंचायत सदस्य के 191 पद, प्रधान व बीडीसी के छह-छह पदों पर चुनाव होगा। पिपरौली के वार्ड 52 में बीडीसी का मतदान निरस्त किया जा चुका है। मतदान संपन्न कराने के लिए 129 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर भेजा जाएगा। 67 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। जिले के 18 ब्लाकों में मतदान होगा जबकि भरोहिया एवं सरदारनगर में मतदान की नौबत नहीं आयी।

त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन के दौरान ग्राम पंचायत सदस्य के करीब 4496 पद खाली रह गए थे। इसके चलते 427 ग्राम पंचायतों का गठन ही नहीं हो सका। सात ग्राम प्रधान प्रत्याशियों का निधन हो गया। ये सभी मतगणना में विजयी घोषित किए गए। इनमें से कुछ मतदान के बाद तो कुछ मतगणना के बाद दिवंगत हुए। एक ग्राम प्रधान ने कोविड वार्ड में शपथ लेने के बाद दम तोड़ा। इस तरह से यहां प्रधान पद पर भी उपचुनाव हो रहा है। सरदारनगर के बरईपार ग्राम पंचायत में प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

उपचुनाव का मतदान संपन्न कराने के लिए करीब 800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें ड्यूटी करने वाले एवं रिजर्व, दोनों शामिल हैं। एक पोङ्क्षलग पार्टी में चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। बैलेट बाक्स व मतपत्र तैयार हैं। बूथों पर भी व्यवस्था की गई है।

पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। मतदान 12 जून को होगा। शुक्रवार को पोङ्क्षलग पार्टियां बूथों पर पहुंच जाएंगी। जिले के दो ब्लाकों में चुनाव की नौबत नहीं आई