सिंधु-टिकरी बॉर्डर बंद होने के कारण परेशान जनता के लिए सरकार ने खोजा नया विकल्प

2

सिंधु-टिकरी बॉर्डर बंद होने के कारण परेशान जनता के लिए सरकार ने खोजा नया विकल्प

देश के अन्नदाता और किसान संगठन पिछले 300 दिनों से हरियाणा से दिल्ली को जोड़ने वाले बॉर्डरों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेता लगतार केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने अपने आंदोलन की शुरुआत सिंधु बॉर्डर से की थी, जिसके बाद अब टिकरी बॉर्डर पर भी किसान भारी संख्या में रोड़ के बीचों-बीच बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के कारण टिकरी बॉर्डर, सिंधु बॉर्डर के आस-पास के रहने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए अनिल विज ने इस आंदोलन की वजह से परेशान हो रहे लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया।

सिंधु-टिकरी बॉर्डर बंद होने के कारण परेशान जनता के लिए सरकार ने खोजा नया विकल्प

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सोनीपत और झज्जर जिले की पुरानी सड़कें जो इन जिलों को दिल्ली से जोड़ती हैं, उन्हें जल्द से जल्द खोलने का आदेश दिया है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि लोगों को इस आंदोलन के कारण काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है और इसे अब दस महीने हो गए हैं, इसलिए जनता की परेशानी को कम करने की हम पूरी कोशिश कर रहे हैं। अनिल विज ने कहा कि झज्जर और सोनीपत से दिल्ली जाने वाले रास्तों की जल्द से मरम्मत हो जाएगी, जिसके बाद ये सड़के आम जनता के लिए खोल दी जाएंगी।

आपको बता दें हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कल रैली की थी जिसमें उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा, इसके बाद ही गृहमंत्री अनिल विज ने आम जनता की समस्याओं को कम करने का ये फैसला लिया। सोनीपत और झज्जर की ये सड़कें खुल जाएंगी तो आम लोगों की दिल्ली में आने-जाने की समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। सड़कों की मरम्मत का काम आज से ही शुरु हो चुका है और जल्द ही पूरा भी हो जाएगा।

टिकरी बॉर्डर पर भीड़ बढ़ाने के लिए कभी कुश्ती तो कभी रागनी, नौटंकी करवा रहे किसान नेता