17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कमलनाथ ने मायावती पर क्या आरोप लगाया ? यहां पढ़े !

कमलनाथ ने मायावती पर क्या आरोप लगाया ? यहां पढ़े !

11

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने महागठबंधन को खत्म करने का बीएसपी सुप्रीमो मायावती दोष मढ़ा है। कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए दोनों पार्टियों को साथ आना चाहिए था। इसके लिए बीएसपी ने सीटों के उचित बंटवारे की भी बात की थी, लेकिन वह अभी तक संभव नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा कि मायावती ने 50 सीटों की मांग की थी। उनकी पार्टी बसपा ने इन सीटों से पिछले चुनाव में 2000 से 3000 हजार वोट ही हासिल किए थे। हालांकि बीजेपी को इससे जीत दर्ज करने में मदद मिली थी। इस बार भी अगर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और बसपा का गठबंधन नहीं होता है तो सत्‍तासीन पार्टी को आसान जीत मिल सकती है।

कमलनाथ ने सफाई दी कि बीएसपी का मध्य प्रदेश में कुल 6.3 प्रतिशत ही वोट शेयर है, जबकि वे 50 सीट चाहते हैं। कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में 6 प्रतिशत वोट शेयर है, तो क्या हमें भी ऐसी ही मांग करनी चाहिए? बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए हम उन्‍हें कुछ सीटें दे सकते हैं।

लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रमुख भूमिका की चाहत ने 2019 के लोकसभा चुनाओं में उनकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश में बीएसपी और समाजवादी पार्टी से गठबंधन काफी महत्वपूर्ण हो सकता था।