Home व्यापार तकनीक दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते नज़र आये अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी,यात्रा...

दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते नज़र आये अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी,यात्रा को बताया अद्भुत

बुधवार को अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत भी करी। डीएमआरसी (DMRC) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अमेरिका के राजदूत गार्सेटी ने मजेंटा लाइन पर आरके पुरम से ओखला एनएसआईसी मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने कई यात्रियों से बात की और यात्री भी उनसे बात करतें हुए नजर आये। उन्होंने मेट्रो में साफ-सफाई और कुशल मेट्रो प्रणाली की खूब तारीफ की। यात्रा में उनके साथ डीएमआरसी के कई अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित थे।

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक विडियो पोस्ट करतें हुए दिल्ली मेट्रो की खूब सराहना की हैं जिसमें उन्होंने अपनी यात्रा का पूरा ब्यौरा दिखाया है,उसमें वो साथी यात्रियों के साथ सेल्फी लेते भी नज़र आ रहें है,साथ ही उन्होंने दिल्ली मेट्रो की कुशल प्रणाली और और साफ़-सफाई की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस यात्रा को खास बताया है।

भारत में अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अमेरिका और भारत का मानना है कि हम एक साथ प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सकते है। आगे उन्होंने कहा कि हम उस तकनीक का उपयोग कर सकते है जो हमें जोडती है ,जो हमारी रक्षा कर सकती है उसका नहीं जो हम पर अत्याचार करती है। वह तकनीक जो हमारे लिए तपेदिक, प्रकोप, स्वास्थ्य रुझान जैसी चीजों का पता लगा सकती है। जिसका हम उपयोग कर सकते हैं।

Exit mobile version