17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पंहुचा, CM...

पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पंहुचा, CM चन्नी ने भी बनाई जांच कमेटी

5

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारी  सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ पंजाब की चन्नी सरकार ने ने मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बना दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया है. चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना के समक्ष मेंशन किया गया है. जानकारी के मुताबिकवरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस के सामने इस मामले को रखते हुए घटना पर रिपोर्ट लेने और पंजाब सरकार के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है. कहा गया है कि इस तरह की आगे ऐसी चूक नहीं होगी. वहीं कोर्ट ने याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने को कहा. चीफ जस्टिस की बेंच इसपर शुक्रवार को सुनवाई का फैसला कर सकती है।

वहीं इस मामले में अब पंजाब सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है. इससे पहले प्रदर्शनकारियों द्वारा बुधवार को पंजाब में पीएम मोदी का काफिला रोकने के बाद से पंजाब सरकार घिरी हुई है. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल और प्रमुख सचिव (गृह मामले एवं न्याय) अनुराग वर्मा शामिल होंगे। प्रवक्ता ने कहा कि समिति तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।