17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का विगुज फूंका, आइए जानते हैं...

राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का विगुज फूंका, आइए जानते हैं कहां-कहां कर रहे हैं रोड शो

9

देश के तीन बड़े राज्यों में साल के आखिरी में चुनाव होने है। जहां राजस्थान में वसुंधरा सरकार को हटा कांग्रेस एक बार फिर से कुर्सी संभालना चाहेगी। वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को भोपाल पहुंचे। बता दें कि राहुल गांधी रोड शो से चुनाव का विगुल फूंक रहे हैं। इस दौरान पूरा सड़क कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पटा हुआ है। रोड शो के बाद राहुल गांधी का पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी पहली बार भोपाल पहुंचे हैं. वे लालघाटी से रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल भेल के दशहरा मैदान पर पहुंचेंगे। ये रोड शो करीब 13 किलोमीटर लंबा होगा।

राहुल गांधी का रोड शो हवाई अड्डे से शुरू होकर लालघाटी वीआईपी गेस्ट हाउस, रॉयल मार्केट, सदर मंजिल, मोती मस्जिद क्रॉसिंग, कमला पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा, रोषनपुरा चौराहा, न्यूमार्केट, नानके पेट्रोल पंप, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, चेतक ब्रिज होते हुए भेल दशहरा मैदान पर जाकर खत्म होगा।

राहुल गांधी दशहरा मैदान में प्रदेश, जिले, ब्लॉक, वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. राहुल अपनी बात कहने के साथ-साथ पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की बात भी सुनेंगे।

संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 15 हजार पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा राहुल गांधी की रैली में लगभग दो लाख लोगों के आने की संभावना है।

राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए भीड़ के लिए जिले के नेताओं को टारगेट दिए गए हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदार अपना दम दिखाने के लिए अपने समर्थकों को रैली में लाने का प्रयास करेंगे।