17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Politics लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंचकर PM मोदी ने दी जन्मदिन की...

लाल कृष्ण आडवाणी के घर पहुंचकर PM मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, भाजपा के दिग्गज नेता भी रहे साथ

20

नई दिल्ली:भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने घर जाकर आडवाणी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी।                               

भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के लिए पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे। यह मौका लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन का था। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही होम मिनिस्टर अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और आडवाणी के बीच काफी गर्मजोशी नजर आई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता को पुष्पगुच्छ भेंट किया और फिर उनका हाथ थामकर चलते नजर आए। पीएम नरेंद्र मोदी, वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह समेत कई नेता उनके साथ बैठे नजर आए।

“इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ‘सम्मानीय आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लोगों को सशक्त करने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के लिए उन्होंने जो प्रयास किए, देश इसके लिए उनका ऋणी रहेगा।विद्वता व बुद्धिमत्ता के लिए भी उनका हर ओर सम्मान किया जाता है।’ ‘ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आडवाणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ”वह भारत के उन सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु करे।’

भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह और नड्डा ने भी दी बधाई,

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने और देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। मैं ईश्वर से आपकी दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’ आडवाणी का जन्म सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे। राष्ट्रीय क्षितिज पर भाजपा के उभार का सबसे बड़ा श्रेय आडवाणी को ही दिया जाता है। उन्होंने 80 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए यात्रा निकाली थी और इसके बाद देश भर में भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला गया।                           केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अपने सतत संघर्ष से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप देने में अपना अहम योगदान देने वाले हम सभी के आदरणीय श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।