17.6 C
New York
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news छेड़छाड़ का विरोध करने पर, महिला और उसके पति को पीटा….

छेड़छाड़ का विरोध करने पर, महिला और उसके पति को पीटा….

11

दिल्ली से सटे फरीदबाद में एक महिला ने पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी उसके घर पहुंच गया और वहां जाकर महिला और उसके पति को जमकर पीटा। वही घटना की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।छेड़छाड़ का विरोध

घायल महिला और उनके पति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस से मामले की शिकायत कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उचित करवाई की जा रही है।
वही फरीदाबाद की इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि महिलाओं की सुरक्षा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए नए-नए कानून बनाए जाने के बाद भी समाज में घिनौनी मानसिकता की सोच रखने वाले लोगों में इन कानूनों का कोई भी खौफ नहीं है। अपराधी सरेआम कानून व्यवस्था की धाज्जियाँ उडा रहे है। महिला और उसके पति को पीटामहिला के मुताबिक उसने पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत अपने पति से की थी जिसके बाद उसके पति ने आरोपी युवक के घर पर इसकी शिकायत कर दी। इसी शिकायत से खफा सिरफिरे ने महिला के घर पहुंच कर उसके पति को घर से बाहर बुलाया। उसका पति घर से बाहर निकल कर कुछ समझ पाता कि इससे पहले आरोपी ने बाहर आते ही उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी भी उसे बचाने दौड़ी लेकिन आरोपी ने उनको भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिसके बाद उसे बचाने उसके पड़ोसी भी पहुंचे, लेकिन आरोपी उनके भी काबू नही आया और उनके साथ बुरी तरह मारपीट करता रहा।