17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नव वर्ष पर PM मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नव वर्ष पर PM मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

3

नववर्ष पर पूरे देश में आज जश्न का माहौल है. देश के सभी राज्यों के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं इस मौके पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने जनता की खुशहाली की कामना की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘सभी को शुभ नव वर्ष 2022′ मैं यह मंगल कामना करता हूं कि यह वर्ष सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लाए। हम प्रगति एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों को निरंतर छुएं और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए और भी अधिक मेहनत करें। प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात” कार्यक्रम के एक क्लिप को भी साझा किया जिसमें उन्होंने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी ।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नववर्ष पर दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से कामना है कि यह साल आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नववर्ष पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

यूपी के सीएम योगी ने ट्वीट किया है, ‘आंग्ल नव वर्ष 2022 की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’