17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक पोलैंड से दिल्ली पहुंचे, मंत्री मुख्तार अब्बास...

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक पोलैंड से दिल्ली पहुंचे, मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उनका स्वागत किया, भारत माता की जय के नारे लगे

6

दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक स्पेशल फ्लाइट के जरिए पोलैंड से दिल्ली पहुंचे,  इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उनका स्वागत किया। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों ने पोलैंड से दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा ऑपरेशन गंगा के तहत भारत के सभी नागरिकों को भारत वापस लाना भारत के सामर्थ्य और प्रधानमंत्री के संकल्प का सबूत है। इतनी बड़ी संख्या में युद्ध के बारूदी ढेर से नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री लगातार इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

अब्बास नकवी ने कहा पीएम की देखरेख में युद्धस्तर पर निकासी के परिणामस्वरूप अब तक हजारों भारतीय नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा चुका है।  यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए 439 भारतीय नागरिकों के आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचने पर आज उनका स्वागत किया गया।

 

ऑपरेशन गंगा के तहत संकट के इस समय में यूक्रेन से प्रत्येक भारतीय नागरिक को वापस लाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, प्रधान मंत्री मोदी ने खुद विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा रही निकासी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।निगरानी में युद्ध स्तर पर काम करने का नतीजा है कि अब तक हजारों भारतीय नागरिक, छात्र यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाये गए हैं।