17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बिहार में महिला के साथ गैंगरेप, वीडियों बना किया वायरल

बिहार में महिला के साथ गैंगरेप, वीडियों बना किया वायरल

8

बिहार में एक बार फिर जंगल राज लौट आया है। जहां एक महिला के साथ पहले गैंगरेप किया और उसके बाद वीडियों बनाकर वायरल कर दिया।  मामला मोकामा के बाढ़ थाना क्षेत्र के जल गोविंद गांव की है। जहां पर्व के दौरान उपवास कर रही एक महिला गंगा में स्नान करने गई। जहां पहले से घात लगाए कुछ दरिंदों ने महिला के साथ रेप किया।

मामले में दोनों आरोपी, शिवपूजन महतो और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवपूजन बस चालक है। वायरल वीडियो में महिला आरोपियों को अपने पर्व और गंगा मैया की दुहाई देती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला आरोपियों से चिल्लाते हुए कहती रही- ‘गंगा माई के किरिया भैया, पर्व कैले हियो, सहल हियो, छोड़ द.’ हालांकि, आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

बता दें कि घटना के वक्त महिला नहा रही थी, इसी दौरान एक आरोपी न्यूड होकर नदी के पास आया। दूसरे आरोपी को उसने महिला को बाहर लाने को कहा. आरोपी ने महिला को गालियां दी और चुप रहने की धमकी भी। इसके बाद घाट किनारे और नदी में महिला से गैंगरेप किया।

आपको बता दें कि बिहार में पिछले कुछ महीनों से महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनता रहा है। मुजफ्फरपुर के बालिका गृह कांड में सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बीते कुछ महीनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के अनेकों वीडियो बिहार में वायरल हुए हैं। विपक्षी नेता आरोप लगाते रहे हैं कि पुलिस-प्रशासन की नींद नहीं खुली है।

विपक्षी दल के नेताओं के मुताबिक, महिला के खिलाफ हिंसा को लेकर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त नहीं हो रही है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद दिख हैं और ऐसी घटना को खुलेआम अंजाम देने से घबरा नहीं रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर से नीतीश सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

बिहार के जहानाबाद में एक लड़की के साथ सरेराह छेड़खानी का सनसनीखेज वीडियो भी इसी साल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि आधा दर्जन से अधिक लड़के एक लड़की को दबोचे हुए हैं। उसके साथ सरेराह लगातार छेड़खानी कर रहे हैं।

जहानाबाद के वीडियो में लड़की चिल्ला रही थी. उन लड़कों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था. लड़के पीड़िता को बुरी तरह नोच-खसोट रहे थे। पीड़िता बार-बार छोड़ने की मिन्नतें कर रही थी। एक लड़का अपने मोबाइल से इस दौरान वीडियो बना लिया था।