17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नहीं रहें पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस, स्वाइन फ्लू से थे पीड़ित…

नहीं रहें पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस, स्वाइन फ्लू से थे पीड़ित…

6

वाजपेयी सरकार के दौरान रक्षामंत्री रहें जॉर्ज फर्नांडिस का लंबे समय से बीमारी के कारण आज दिल्ली में 88 साल की उम्र में उम्र में निधन हो गया। फर्नांडिस लंबे समय से अल्जाइमर से पीड़ित थे, और उन्हें स्वाइन फ्लू भी था।
बता दें कि राजनेता फर्नांडिस श्रमिक संगठन के भूतपूर्व नेता तथा पत्रकार भी थे। वे राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। जार्ज फर्नांडिस ने समता पार्टी की स्थापना की थी। वे भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षामंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि के रूप में कार्य कर चुके हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर वह एकाकी जीवन जी रहे थे। वो अगस्त 2009 से जुलाई 2010 के बीच तक राज्यसभा सांसद रहे थे।
वही उनके निधन पर तमाम बड़े राजनेताओं ने शोक जताया । जार्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नगेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि अपने लंबे राजनीतिक करियर में जार्ज साहब ने राजनीतिक सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनका सादगी अनुकरणीय थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि श्रमिकों के हित चिंतक फर्नांडिस के निधन से समाजवादी युग का अंत हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री और जॉर्ज फर्नांडिस के पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। नीतीश ने भी एक ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर जॉर्ज को याद किया है।