17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news किसान और उसके परिवार की हत्या

किसान और उसके परिवार की हत्या

3

 : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में किसान परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की खोज शुरू कर दी है।
बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत छेरकाडीह गांव में किसान यशवंत साहू :47 वर्ष:, उसकी पत्नी माहेश्वरी साहू :45 वर्ष: तथा बेटे देवेंद्र साहू :17 वर्ष: की शनिवार रात कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात यशवंत साहू का परिवार भोजन के बाद सो गया था। आज तड़के जब घर के करीब रहने वाली यशवंत की बेटी पूनम साहू ने परिजनों की रक्तरंजित लाश घर में देखीं तो उसने गांव में ही रहने वाले अपने चाचा को इसकी सूचना दी। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी दो कुल्हाड़ी बरामद की हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस घटना में कम से कम दो लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों की तलाश की जा रही है।