राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 150.61 करोड़ से अधिक टीके लगाए

0

पिछले 24 घंटों में 90 लाख से अधिक (90,59,360)वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 150.61करोड़ (1,50,61,92,903) से अधिक हो गया।इस उपलब्धि को 1,60,89,073 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

पिछले 24 घंटों में 40,895 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,44,12,740हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.30 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002MFP6.jpg

पिछले 24 घंटे में 1,41,986 नए मरीज सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003HC34.jpg

वर्तमान में 3,72,169 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.34 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0047BIX.jpg

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,29,948 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68.84 करोड़ (68,84,70,959) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 5.66 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 9.28 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005MDZ1.jpg