17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नाबालिग ने पिता पर लगाया बलात्कार का आरोप

नाबालिग ने पिता पर लगाया बलात्कार का आरोप

10

राजस्थान के नागौर जिले में एक नाबालिग ने अपने पिता पर लगातार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने इस बारे में गुरुवार रात महिला थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार, ‘‘लड़की का आरोप है कि उसका पिता बीते पांच साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। गत रात भी उसके साथ बलात्कार की कोशिश हुई लेकिन वह घर से भाग निकली और मामला दर्ज करवाया।’’ आरोपी एक किसान है जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की मेड़िकल जांच करवाई गई है।